{"_id":"6611882f5547e7c74908c746","slug":"roadways-bus-going-from-pithoragarh-to-dharchula-breaks-down-on-the-way-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-112041-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ से धारचूला जा रही रोडवेज बस रास्ते में खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ से धारचूला जा रही रोडवेज बस रास्ते में खराब
Sat, 06 Apr 2024 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
कनालीछीना ब्लाक के सतगढ़ के पास खराब पड़ी परिवहन निगम की बस। संवाद
पिथौरागढ़। परिवहन निगम की खटारा बसों से लोग परेशान हैं। पिथौरागढ़ से धारचूला जा रही एक बस कनालीछीना के पास खराब हो गई। बस में सवार यात्रियों को टैक्सी और अन्य वाहनों में लिफ्ट लेकर गंतव्य के लिए रवाना होना पड़ा। आए दिन निगम की बसें रास्ते में खराब हो रही हैं। इसके बाद भी परिवहन निगम व्यवस्थाओं में सुधार नहीं कर रहा है।
शुक्रवार देर शाम को पिथौरागढ़ से धारचूला जा रही पिथौरागढ़ डिपो की बस (यूके 07पीए 3198) पिथौरागढ़ से मात्र 30 किमी चलने के बाद कनालीछीना के पास खराब हो गई। शाम होने के कारण यात्रियों को काफी देर तक टैक्सी का इंतजार करना पड़ा।
कांग्रेस नेता चंचल बोरा का कहना है कि आए दिन पिथौरागढ़ डिपो की बसें रास्ते में ही खराब हो जा रही हैं। इसके बाद भी परिवहन निगम व्यवस्थाओं में सुधार नहीं कर पा रहा है। उनका कहना है कि परिवहन निगम जैसा महत्वपूर्ण विभाग मुख्यमंत्री के पास है इसके बाद भी निगम की ऐसी स्थिति है। उन्होंने सरकार से जल्द नई बसें उपलब्ध नहीं कराने पर चुनाव के बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
--
चालक-परिचालक भी परेशान
पिथौरागढ़। परिवहन निगम की खटारा बसों के कारण चालक-परिचालक भी परेशान हैं। रास्ते में बसों के खराब होने पर उन्हें बस में सवार यात्री खरी-खोटी सुनाते हैं। इसके बाद भी वह मजबूरन रोडवेज की खटरा बसों का संचालन कर रहे हैं। संवाद
--
कोट
बस का पाइप फट गया था जिस कारण दिक्कत हुई। बसों के पुराने होने के कारण समस्या पैदा हो रही है। जिसकी सूचना लगातार उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है। - रवि शेखर कापड़ी, एआरएम, पिथौरागढ़।