{"_id":"66731dc28a6877d5da09de4d","slug":"roadways-bus-going-from-jhulaghat-to-dehradun-broke-down-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-114557-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: झूलाघाट से देहरादून जा रही रोडवेज बस खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: झूलाघाट से देहरादून जा रही रोडवेज बस खराब
Wed, 19 Jun 2024 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 19 Jun 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। परिवहन निगम की खटारा रोडवेज बसें आए दिन आधे रास्ते में खराब हो रही हैं। इसके बाद भी सरकार नई बसें उपलब्ध कराने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है। बसों के आधे रास्ते में खराब होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। झूलाघाट से 40 यात्रियों को लेकर देहरादून जा रही रोडवेज बस घाट के पास खराब हो गई। परिवहन निगम ने यात्रियों के लिए दूसरी बस भेजी, लेकिन वह भी कुछ देर चलने के बाद घाट से आगे खराब हो गई। लोगों ने सरकार से नई बसे उपलब्ध कराने की मांग की है।
बुधवार को पिथौरागढ़ डिपो की बस संख्या यूके 07 पीए 3011 झूलाघाट से देहरादून के लिए रवाना हुई। बस 50 किमी चलने के बाद घाट से पहले खराब हो गई। इसकी सूचना चालक टीकाराम भट्ट और परिचालक करन किशोर भट्ट ने अपने उच्च अधिकारियों को दी। इसके बाद एआरएम रवि शेखर कापड़ी ने यात्रियों को दिक्कत ना हो पिथौरागढ़ से दूसरी बस यूके07पीए3147 को भेजा। बस ने घाट के पास से यात्रियों को बिठाया। कुछ दूरी चलने के बाद वह भी आधे रास्ते में खराब हो गई। फिर पिथौरागढ़ से तीसरे बस भेजी गई। इसके बाद यात्री गंतव्य को रवाना हुए। आए दिन आधे रास्ते में बसों के खराब होने से यात्री परेशान हैं। परिवहन निगम की सारी बसें पुरानी हो चुकी हैं। इस कारण आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही है। इसके बाद भी सरकार नई बसें उपलब्ध कराने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है। इससे लोगों में गुस्सा है।
गर्मी से परेशान रहे यात्री
पिथौरागढ़। रोडवेज बस के खराब होने के कारण यात्री सड़क पर दूसरी बस का इंतजार करते रहे। उन्हें चिलचिलाती गर्मी में बस का इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों के पास पानी तक नहीं था। इससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों ने परिवहन निगम से व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
कोट
झूलाघाट से देहरादून जा रही रोडवेज बस आधे रास्ते में खराब हो गई थी। दूसरी बस को मौके पर भेजा गया, लेकिन वह भी खराब हो गई। फिर यात्रियों के लिए तीसरी बस भेजी गई। बसें काफी पुरानी हो गई हैं जिस कारण ये खराब हो जा रही हैं। - रवि शेखर कापड़ी, एआरएम पिथौरागढ़ डिपो।