फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Roads of high Himalayan villages also closed in lockdown

लॉकडाउन में उच्च हिमालयी गांवों की राहें भी बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Roads of high Himalayan villages also closed in lockdown
पिथौरागढ़। कोरोना से बचाव के लिए घोषित देशव्यापी लॉकडाउन से इस बार उच्च हिमालयी गांवों में प्रवास की राहें अभी आसान नहीं हैं। लॉकडाउन की अवधि समाप्त होने के बाद ही सीमांत के लोग अपने मूल गांवों में प्रवास कर पाएंगे।
विज्ञापन

उच्च हिमालयी क्षेत्र मुनस्यारी, धारचूला के करीब 10 हजार लोग हर साल 15 अप्रैल के बाद अपने मूल गांवों में जाना शुरू करते हैं। मुनस्यारी के 13 गांव मिलम, बुर्फू, रिलकोट, लास्पा, मर्तोली, खिलांच, टोला, मापा, गनघर, बिल्जू, ल्वा, रालम के करीब चार हजार लोग अपने पशुओं के साथ गांवों में प्रवास को जाते हैं। यह लोग गांवों में जंबू, गंधरायण, आलू आदि का उत्पादन करते हैं। धारचूला के व्यास घाटी के सात गांव बूंदी, गर्ब्यांग, नपलच्यू, गुंजी, नाबी, रौंगकोंग के करीब 350 परिवार प्रवास पर जाते हैं।
विज्ञापन

दारमा घाटी के सेला, चल, नागलिंग, बालिंग, दुग्तू, सौन, दांतू, बोन, फिलम, गो, ढाकर, तिदांग, मार्छा, सीपू के करीब 90 परिवारों के लोग गांवों में जाकर पल्थी, फांफर, मूली, गोभी, मटर आदि की खेती करते हैं। जाड़ा शुरू होते ही सितंबर आखिर में यह लोग ऊपरी गांवों से नीचे घाटियों में आना शुरू करते हैं। इस बार उच्च हिमालयी क्षेत्रों में काफी बर्फबारी हुई है। व्यास घाटी में तो स्थिति ठीक बताई जा रही है लेकिन दारमा वैली में सड़क, रास्ते बर्फ से बंद हैं। क्षतिग्रस्त रास्तों को भी ठीक करने के लिए अभी कुछ नहीं किया जा सका है। व्यास घाटी के नाबी गांव की प्रधान सनम नबियाल ने प्रशासन से प्रवास पर गांव जाने की अनुमति देने के लिए प्रशासन को ज्ञापन सौंप अनुमति मांगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन खत्म होने के बाद ही लोग अपने मूल गांवों में प्रवास पर जा सकते हैं। अभी जो जहां है वहीं बना रहेगा। - डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, डीएम, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed