{"_id":"5946b0174f1c1b85788b476a","slug":"roads-made-for-illegal-mining-broke-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन के लिए बनी सड़क महिलाओं ने तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन के लिए बनी सड़क महिलाओं ने तोड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, मदकोट/मुनस्यारी
Updated Sun, 18 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
मदकोट में अवैध खनन के लिए बनी सड़क को तोड़ती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध खनन के लिए छीजा नामक स्थान तक अवैध रूप से बनाई गई करीब दो सौ मीटर सड़क को महिलाओं ने तोड़ दिया है। अवैध खनन से परेशान महिलाओं ने इससे पहले कई बार प्रशासन के सामने शिकायत दर्ज कराई थी, जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो महिलाओं ने खुद मोर्चा संभाल लिया। महिलाएं रविवार की सुबह से ही कुदाल और फावड़े लेकर सड़क तोड़ने में जुट गई। उन्होंने दो सौ मीटर लंबी इस सड़क को इस तरह तहस-नहस कर दिया है कि उसमें वाहनों का संचालन अब नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
महिला संगठन की जमुना देवी के नेतृत्व में एकत्र महिलाओं ने कहा कि एक तरफ प्रशासन ने 15 जून से हर प्रकार के खनन पर रोक लगाने का आदेश दिया है, दूसरी ओर अवैध खनन को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। महिलाओं ने जानना चाहा है कि क्या प्रशासन की अवैध खनन पर कोई रोक नहीं है। बताया गया कि छीजा नामक स्थान पर हर सीजन में खनन चलता रहता है। इस स्थान से खनन सामग्री लाने के लिए अवैध तरीके से सड़क भी बना दी गई है।
विज्ञापन
महिलाओं ने कहा कि अवैध खनन से पूरे इलाके में भूस्खलन का खतरा बढ़ रहा है। इसकी रोकथाम की प्रशासन को कोई चिंता नहीं है। इस दौरान बेलमती देवी, खीला देवी, कुंती देवी, हीरा देवी, उमा देवी, दीपा देवी आदि महिलाएं थीं। प्रशासन का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं गया। महिलाओं का कहना है कि अब सड़क वाहनों को चलाने लायक नहीं है। ऐसे में खनन सामग्री लाना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन