{"_id":"5fa826f48ebc3e9c064f9398","slug":"road-will-reach-milam-as-soon-as-16-km-construction-is-completed-pithoragarh-news-hld403471098","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलम तक सड़क पहुंचने में अब केवल 16 किलोमीटर की बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलम तक सड़क पहुंचने में अब केवल 16 किलोमीटर की बाधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। चीन सीमा के लिए बन रही सड़क का काम तीव्र गति से चल रहा है। मिलम तक सड़क लिंक होने में अब केवल 16 किलोमीटर का कार्य शेष रह गया है। 2021 में सड़क के पूरा होने की उम्मीद है। कठोर चट्टानों को काटने के लिए चिनूक हेलिकॉप्टर से मशीनें और उपकरण मिलम पहुंचाए जा रहे हैं। रविवार को भी मशीनों के पार्ट्स मिलम पहुंचाए गए।
चीन सीमा पर स्थित लिपुलेख तक सड़क पहुंचाने के बाद बीआओ मिलम के लिए भी सड़क निर्माण का काम तेजी से कर रहा है। 65 किमी लंबी इस सड़क पर मुनस्यारी से लिलम तक 16 किमी का निर्माण पहले ही कर लिया गया था, जबकि 29 किमी सड़क मिलम से मुनस्यारी की ओर मापांग नामक स्थान तक पूर्व में काटी जा चुकी है।
लिलम से रुपसियाबगड़ तक चार किमी सड़क भी बनकर तैयार है। अब केवल रुपसियाबगड़ से मापांग तक सड़क काटी जानी शेष है। चीन सीमा पर चल रही तनातनी के बाद मिलम के लिए सड़क निर्माण युद्धस्तर पर किया जा रहा है।।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार लिलम और मापांग तक कठोर चट्टानें और खड़ी पहाड़ियां होने से सड़क कटिंग में विलंब हो रहा है। इन कठोर चट्टानों को काटने के लिए चिनूक हेलीकॉप्टर से मशीनें और उपकरण मिलम पहुंचाए जा रहे हैं। सामरिक महत्व की इस सड़क की कटिंग का काम मुनस्यारी और मिलम दोनों ओर से तेजी से किया जा रहा है।