फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Road will be built from Mostamanu to Nanhi Pari Seemant Engineering College

Pithoragarh News: मोस्टामानू से नन्ही परी सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए बनेगी सड़क

Tue, 22 Apr 2025 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 22 Apr 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Road will be built from Mostamanu to Nanhi Pari Seemant Engineering College
मड़धूरा में इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण करते डीएम विनोद गोस्वामी। स्रोत: सूचना विभाग
पिथौरागढ़। मड़धूरा में बंद पड़े नन्ही परी सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण कार्य के संबंध में मंगलवार को डीएम विनोद गोस्वामी ने विभागीय अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने मोस्टामानू के हैदर गार्डन से सड़क मिलान किए जाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बता दें कि मड़धूरा में संचालित कक्षाएं वर्ष 2020 में कोविड के दौरान बंद कर दी गई थीं। अतिवृष्टि के बाद से संस्थान की स्थिति खराब होने के कारण यहां दोबारा पढ़ाई शुरू नहीं हो पाई। 14 करोड़ की लागत से बना भवन वीरान पड़ा है। डीएम ने संस्थान के भवन निर्माण में हुई क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। डीएम कॉलेज के प्रभारी निदेशक को भवन में रखी गई सारी मशीनों को किसी अन्य स्थान पर रखने के निर्देश दिए ताकि पठन-पाठन शुरू होने पर इन्हें संस्थान के उपयोग में लाया जा सके। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु एसडीएम वैभव कांडपाल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed