फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Road to Darma Valley collapsed

दारमा घाटी जाने वाली सड़क टूटी

Sat, 15 Jul 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/धारचूला Updated Sat, 15 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Road to Darma Valley collapsed
तवाघाट-दारमा रोड पर पंगावे के पास दरकी चट्टान - फोटो : अमर उजाला

जिले की आंतरिक सड़कों पर यातायात सुचारु करने की कोई कोशिश नहीं हो रही है। तवाघाट से दारमा घाटी को जाने वाली सड़क के टूटने से अब लोगों को पैदल चलने में भी दिक्कत हो रही। तवाघाट-दर सड़क पर पंगावे के पास भारी चट्टान टूटने से यातायात बंद है। लोगों को दस किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ रहा है। दर में पांच वाहन फंसे हैं।

विज्ञापन


दर के सामाजिक कार्यकर्ता मनोज नगन्याल और आन सिंह रोकाया ने कहा कि सड़क खोलने के लिए अब तक कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। इस सड़क का निर्माण केंद्रीय लोक निर्माण विभाग कर रहा है। सीपीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता अजय कुमार ने बताया कि जेसीबी लगाकर मलबा हटाने और सड़क की कटिंग का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन फिर से चट्टानें टूटकर गिर रही हैं। उन्होंने कहा कि यातायात बहाल होने में अभी कुछ समय लगेगा।
विज्ञापन


इधर, जिले में शनिवार को भी कई आंतरिक और ग्रामीण मार्ग बंद रहे। अलबत्ता राष्ट्रीय राजमार्ग और स्टेट हाइवे पर यातायात सामान्य रूप से जारी है। धारचूला तहसील में तवाघाट-पांगला सड़क अब भी बंद है। थल-मुनस्यारी सड़क पर बड़े वाहनों का संचालन होने से लोगों को काफी राहत मिली है। मुनस्यारी में रसोईगैस की सप्लाई सामान्य हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिले में बंद आंतरिक मार्ग
सानदेव-ननपापू, मदकोट-बोना, चहज-खतीगांव, बांसबगड़-पंद्रपाला, गंगोलीहाट-सुगड़ी, डीडीहाट-सीराकोट, थल-लेजम, भैंसकोट-बजेता, डांडाधार-पापड़ी, सेलमाली-दाखिम, मालाकोट-लोद, कमेटखान-धाराकौली, मदकोट-दारमा, तवाघाट-दर, तवाघाट-पांगला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed