फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Road Opened in Dharchula

ग्रिफ ने जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क मार्ग आवाजाही के लिए खोल लोगों को दी राहत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Road Opened in Dharchula
धारचूला (पिथौरागढ़)। जिले में 17 जून को आई भीषण आपदा के कारण बंद जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क को यातायात के लिए खोल दिया है।
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से बरम और चामी के बीच में बना चारीगाड़ पुल को खतरा पैदा हो गया था, जबकि मोरी और भदेली में सड़क बह गई थी। भदेली में ग्रिफ ने सड़क पहले ही खोल दी थी।
चारीगाड़ में पुल को खतरा देखते हुए वाहनों की आवाजाही बंद कर दी थी। इसके स्थान पर एक डायवर्जन सड़क का निर्माण किया गया। सोमवार से इस सड़क पर यातायात सुचारु होने से सीमांत के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

हालांकि बारिश के कारण सड़क कीचड़ से पटी होने के कारण वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। इधर तवाघाट-लिपुलेख कैलाश मानसरोवर सड़क शांति वन तक पूरी तरह खुली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांति वन से बुदि तक आठ से 10 किमी सड़क फिलहाल बंद है। पिछले तीन दिनों से देर रात रोज बारिश होने से सड़क में मलबा और बोल्डर लगातार गिर रहे हैं। इससे ग्रिफ को सड़क खोलने में दिक्कतें आ रहीं हैं।

ग्रिफ के अनुसार तवाघाट से शांति वन और बुदि से गुंजी ऊपरी की ओर सड़क पूरी तरह खुली है। 90 किमी तवाघाट-लिपुलेख सड़क जो छंकन से बुदि तक करीब नौ किमी लंबी बंद सड़क को खोलने में ग्रिफ जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed