{"_id":"60e49d298ebc3eacd95574ed","slug":"road-opened-in-dharchula-pithoragarh-news-hld430278848","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रिफ ने जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क मार्ग आवाजाही के लिए खोल लोगों को दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रिफ ने जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क मार्ग आवाजाही के लिए खोल लोगों को दी राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। जिले में 17 जून को आई भीषण आपदा के कारण बंद जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क को यातायात के लिए खोल दिया है।
मूसलाधार बारिश से बरम और चामी के बीच में बना चारीगाड़ पुल को खतरा पैदा हो गया था, जबकि मोरी और भदेली में सड़क बह गई थी। भदेली में ग्रिफ ने सड़क पहले ही खोल दी थी।
चारीगाड़ में पुल को खतरा देखते हुए वाहनों की आवाजाही बंद कर दी थी। इसके स्थान पर एक डायवर्जन सड़क का निर्माण किया गया। सोमवार से इस सड़क पर यातायात सुचारु होने से सीमांत के लोगों ने राहत की सांस ली है।
हालांकि बारिश के कारण सड़क कीचड़ से पटी होने के कारण वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। इधर तवाघाट-लिपुलेख कैलाश मानसरोवर सड़क शांति वन तक पूरी तरह खुली है।
विज्ञापन
शांति वन से बुदि तक आठ से 10 किमी सड़क फिलहाल बंद है। पिछले तीन दिनों से देर रात रोज बारिश होने से सड़क में मलबा और बोल्डर लगातार गिर रहे हैं। इससे ग्रिफ को सड़क खोलने में दिक्कतें आ रहीं हैं।
ग्रिफ के अनुसार तवाघाट से शांति वन और बुदि से गुंजी ऊपरी की ओर सड़क पूरी तरह खुली है। 90 किमी तवाघाट-लिपुलेख सड़क जो छंकन से बुदि तक करीब नौ किमी लंबी बंद सड़क को खोलने में ग्रिफ जुटी है।