फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Road logjam and Pregnant Women

तंत्र की उपेक्षा से दुनियां में आने से पहले ही तोड़ दिया दम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Road logjam and Pregnant Women
मुनस्यारी के फाफा की गर्भवती महिला इंदिरा देवी को डोली में लाते गांव के लोग। - फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। तंत्र की लापरवाही और उपेक्षा के कारण एक गर्भवती महिला समय से अस्पताल नहीं पहुंच सकी। गर्भ में पल रही नन्ही जान ने दुनिया में आने से पहले ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मुनस्यारी विकासखंड का दुर्गम गोरीपार क्षेत्र जुलाई संपर्क विहीन है। यह मार्ग बसंतकोट गांव से आगे बोथी गांव होते हुए जौलढुंगा तक ध्वस्त है। बुधवार की सुबह फाफा गांव के विनोद सिंह की पत्नी इंदिरा देवी को प्रसव पीड़ा हुई। क्षेत्र के जौलढुंगा स्थित स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के न होने से परिजन इंदिरा को डोली में रखकर मदकोट ले गए। 108 एंबुलेंस से संपर्क करने पर ईंधन भराने थल जाने की बात कही गई। इसके बाद परिजन दर्द से तड़पती इंदिरा को लेकर मदकोट अस्पताल गए लेकिन वहां पर भी कोई मदद नहीं मिली। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर किसी ने बरम क्षेत्र में एक एएनएम होने की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग निजी वाहन को बुक कर प्रसव पीड़िता को बरम लेकर गए। लगभग दो घंटे तक गर्भवती को वहां पर रखा गया। वहां पर भी प्रसव न होने के बाद तड़पती इंदिरा को धारचूला या पिथौरागढ़ ले जाने की सलाह दी। तब तक शाम के चार बज चुके थे। धारचूला की दूरी कम होने से परिजनों ने इंदिरा को धारचूला ले जाने का निर्णय लिया। धारचूला पहुंचने पर जब डॉक्टरों ने गर्भवती का चेकअप किया तो शिशु की गर्भ में ही मौत हो चुकी थी। यह सुनकर परिजनों की आंखों में आंसू आ गए।
विज्ञापन

सड़क बंद है। पैदल रास्ते भी क्षतिग्रस्त हैं। क्षेत्र में उपचार की सुविधा नहीं है। ग्रामीणों के सहयोग से गर्भवती पत्नी को डोली में बैठाकर सड़क तक पहुंचाया। मदकोट से लेकर बरम तक सुरक्षित प्रसव के लिए कोई सुविधा नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विनोद सिंह, इंद्रा देवी का पति।
- गांव की सड़क लंबे समय से बंद है। कई बार मांग करने के बाद भी सड़क नहीं खोली जा रही है। लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। यदि सड़क खुली होती तो गर्भ में ही शिशु की मौत नहीं होती। शासन प्रशासन की उपेक्षा के कारण क्षेत्र के लोग इस तरह का दंश झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed