{"_id":"5de3f3098ebc3e54b546a5f4","slug":"road-jam-in-pithoragarh-pithoragarh-news-hld366214466","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह नौ बजे से ही जाम में जकड़ी रही नगर की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह नौ बजे से ही जाम में जकड़ी रही नगर की सड़कें
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में नगरपालिका तिराहे से जीआईसी रोड तक लगा लंबा जाम। अमर उजाला
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। रविवार को नगर की सड़कें जाम की जकड़न में रही। सुबह नौ बजे से ही तमाम आंतरिक सड़कों में जाम लगना शुरू हो गया। जीआईसी रोड, लिंक रोड, बैंक रोड सहित तमाम सड़कों में जाम के कारण लोग परेशान रहे।
पिथौरागढ़ में जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस ने वनवे और वन साइड पार्किंग व्यवस्था लागू की है। रविवार को छोड़कर यह व्यवस्था अन्य दिनों प्रभावी नहीं होती है। रविवार को जिला पंचायत का शपथ ग्रहण समारोह होने और समूह ग की परीक्षा होने के कारण सुबह से ही नगर में वाहनों का काफी दबाव था।
सड़कों के दोनों ओर वाहन खड़े होने से जीआईसी रोड में सुबह नौ बजे अपटैक तिराहे से आगे जैसे ही एक कैंटर ने प्रवेश किया जाम लग गया। इसके बाद लिंक रोड में आधे घंटे से भी अधिक समय तक वाहनों की रफ्तार थमी रही। नगरपालिका में जिला पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह होने के कारण नगरपालिका से लेकर चिमस्यानौला तक कई बार जाम की स्थिति पैदा हुई। लोग परेशान रहे। बार-बार जाम लगने से यातायात पुलिस को भी यातायात नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।