फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Road Causeway out of the rebars

रोड पर कॉजवे से बाहर निकली सरिया

Wed, 31 Aug 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट Updated Wed, 31 Aug 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Road Causeway out of the rebars
झूलाघाट-पिथौरागढ़ रोड में बाहर निकल गई कॉजवे की सरिया - फोटो : अमर उजाला

झूलाघाट से पिथौरागढ़ तक 30 किलोमीटर लंबी सड़क पर तीन वर्ष पहले किए गए सुधारीकरण के काम में किस तरह लापरवाही की गई, इसका प्रमाण अब मिलने लगा है। रोड पर पानी के निकास के लिए बनाए गए सभी कॉजवे की सरिया बाहर निकल चुकी है। यह सरिया यदि किसी वाहन में फंस जाए तो बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। पश्चिमी नेपाल को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क पर की गई लापरवाही के खिलाफ पहले कई बार आंदोलन हो चुके हैं। जनदबाव को देखते हुए मुख्यमंत्री ने इसकी जांच के आदेश भी दिए हैं।

विज्ञापन


बताया गया कि सड़क के सुधारीकरण में करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद सड़क की हालत और ज्यादा बिगड़ गई। मोड़ों की कटिंग सही ढंग से नहीं की गई। हॉटमिक्स को इतना घटिया बिछाया गया कि वह उखड़ने लगा है। कॉजवे बनाते समय सीमेंट की मात्रा कम डाली गई। बारिश के समय सारे कॉजवे उधड़ गए और उनमें लगाई गई सरिया बाहर निकल आई है। इस रोड पर वाहन चलाने वालों का कहना है कि हर मोड़ पर कॉजवे से बाहर निकली सरिया भारी बाधा पैदा करती है।
विज्ञापन


लोनिवि ने एक वर्ष पहले ही कहा था कि कॉजवे की मरम्मत होगी और सरिया को हटाया जाएगा। अब बार-बार लोगों के आग्रह के बाद लोनिवि के अधिशासी अभियंता नवीन जोशी ने बताया कि जल्द ही अवर अभियंता के साथ मजदूरों को भेजा जाएगा और कॉजवे से बाहर निकली सरिया को काटा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर सड़क खराब हालत में है उसकी मरम्मत के लिए विभाग के पास फिलहाल पैसा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed