{"_id":"61704d3f1f747e133b18b84d","slug":"road-blocked-in-moonakot-pithoragarh-news-hld4420289124","type":"story","status":"publish","title_hn":"भटेड़ी-कटियानी सड़क बीचों बीच फटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भटेड़ी-कटियानी सड़क बीचों बीच फटी
विज्ञापन
दो हिस्सों में बंटी भटेड़ी-कटियानी सड़क। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूनाकोट/धारचूला/बलुवाकोट। मूनाकोट में भटेड़ी-कटियानी सड़क में भूस्खलन होने से सड़क के बीचों बीच दो हिस्सों में बंट गई है। प्रधान मनू देवी ने रात के समय भारी बारिश के चलते सड़क में भूस्खलन हो गया है। सड़क फटने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। दर्जनों गांव के लोगों के लिए जिला मुख्यालय पहुंचना मुश्किल हो गया है।
डिगरा में भारी बारिश के कारण खीम सिंह के आंगन की दीवार में दरार पड़ गई है। इस कारण मकान को खतरा पैदा हो गया है। भारी बारिश के कारण बडारी काटेबोरा पंथ्यूड़ी सड़क का 50 मीटर हिस्सा बह गया है सड़क बंद होने से कई गांवों का आवागमन भी ठप हो गया है।
धौलाकांडा के पराली डाणा तोक में भूस्खलन से शंकर दत्त पांडेय, प्रेम बल्लभ पांडेय, भुवन पांडेय के शौचालय और रसोई ध्वस्त हो गई है। मकान में मलबा घुस गया है। उन्होंने प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है। धारचूला में सोबला क्षेत्र में भारी बारिश के बाद पहाड़ी से गिर मिलबे के कारण दो मकान ध्वस्त हो गए हैं। पीड़ित परिवारों ने किसी तरह जागकर रात गुजारी।
विज्ञापन
उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। बलुवाकोट में काली नदी का जल स्तर बढ़ने से खतरा हो गया है। काली नदी के उफान से बलुवाकोट बाजार और मल्ली-तल्ली बाजार क्षेत्र किनारे लगातार भूकटाव हो रहा है। नदी किनारे बनी सुरक्षा दीवार कभी भी गिर सकती है। इससे कई मकानों को खतरा पैदा हो गया है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज मेहरा ने प्रशासन से मदद की मांग की है।
आज शाम तक खुल सकता है पिथौरागढ़-घाट एनएच
पिथौरागढ़। मूसलाधार बारिश से बंद पिथौरागढ़-घाट एनएच बुधवार को नहीं खोली जा सकी। सड़क में गुरना, दिल्ली बैंड, मीना बाजार और घाट के पास भारी मात्रा में मलबा आया है। बुधवार को डीएम डॉ. आशीष चौहान ने एनएच का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सड़क खोलने में तेजी लाने के निर्देश दिए। एनएच के अधिकारियों के अनुुसार बृहस्पतिवार की शाम तक सड़क खोलने की उम्मीद है।