फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   road belpatti rural distressed

पिथौरागढ़: क्रमिक और आमरण अनशन के बाद भी नहीं बनी सड़क

Sun, 12 Feb 2023 04:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 12 Feb 2023 04:41 AM IST
विज्ञापन
road belpatti rural distressed
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। 151 दिन तक क्रमिक अनशन और 16 दिन तक आमरण अनशन के बावजूद ग्रामीणों को 12 किलोमीटर सड़क नहीं मिल पाई है। यह हाल गंगोलीहाट के बेलपट्टी क्षेत्र का है। सड़क बनने की दिशा में विभाग अब तक मात्र डीपीआर ही बना पाया है।
विज्ञापन


बेलपट्टी के गानूरा, चमलेख, कोलिय, सूगड़ी, सुरखाल पाठक के ग्रामीणों ने गांव तक सड़क बनाने की मांग को लेकर 12 जुलाई 2021 से 151 दिनों तक क्रमिक अनशन और फिर 16 दिनों तक आमरण अनशन किया था। तहसील मुख्यालय में हुए ग्रामीणों के इस आंदोलन को कई राजनीतिक सामाजिक संगठनों के साथ व्यापारियों ने भी समर्थन दिया। आंदोलन को उग्र करने के लिए ग्रामीणों ने समय-समय पर जुलूस-प्रदर्शन, मशाल जुलूस और बाजार बंद भी किया।
विज्ञापन


27 दिसंबर 2021 को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गंगोलीहाट भ्रमण के दौरान 12 किलोमीटर सड़क बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल आंदोलन स्थल पर पहुंचे और आंदोलन समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मड़कनाली से सुरखाल पाठक तक सड़क जाने के लिए बीच में पढ़ने वाली पांच किलोमीटर तक वन भूमि के निस्तारण की सूचना 30 दिसंबर 2021 को ग्रामीणों को मिल गई बावजूद इसके एक साल से अधिक समय होने पर भी सड़क नहीं बनी।


एक साल से अधिक समय बीतने के बाद जब विभाग से जानकारी चाहिए तो पता चला कि बेड़ीनाग लोनिवि ने पांच किलोमीटर की डीपीआर बनाकर जिला मुख्यालय तक पहुंचाई है जो अधिकारियों की उदासीनता का प्रमाण है। -राजेंद्र सिंह, ग्रामीण।


मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद उनके गांव तक सड़क नहीं पहुंची है जो सरकार की नीतियों को उजागर करती है। सड़क का निर्माण शीघ्र नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। -केशर सिंह, ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed