फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Road approved For gangolihat

Pithoragarh News: बनेगा पुल, मिलेगी सड़क, घट जाएगी दूरी

Wed, 06 Sep 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 06 Sep 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Road approved For gangolihat
अशोकनगर-बेलतड़ी सड़क निर्माण शुरू होने पर खुशी मनाते लोग। संवाद
पिथौरागढ़। 17 वर्ष पुरानी मांग बांस-आंवलाघाट-गंगोलीहाट के लिए पुल और सड़क के बचे हुए कार्य के लिए 5.81 करोड़ रुपये स्वीकृति होने से गंगोलीहाट क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। ग्रामीणों ने कहा कि पुल और सड़क का अवशेष कार्य पूरा होने के बाद गंगोलीहाट की जिला मुख्यायल से दूरी करीब 25 किमी कम हो जाएगी। वर्तमान में लोगों को करीब 85 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन

बुधवार को गंगोलीहाट क्षेत्र के लोगों ने पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती के नेतृत्व में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। खाती ने कहा कि वर्ष 2006 में रामगंगा नदी में पुल स्वीकृत हुआ था। गंगोलीहाट के अग्रोन बैंड से 2004 में बोयल तक 10 किमी सड़क स्वीकृत हुई थी। उनके प्रयास के बाद रामगंगा नदी में पुल स्वीकृत हुआ। पिथौरागढ़ विधानसभा से रामगंगा नदी तक सात किमी सड़क बोयल से आंवलाघाट तक नहीं कट पाई थी। वर्ष 2006 में पुल और सड़क के लिए पुनरीक्षित स्वीकृति मिली। शासन ने 9.99 लाख रुपये जारी किए। अब वर्तमान में बचे हुए कार्य और पुल निर्माण के लिए 4.71 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं।
विज्ञापन

लंबे समय से रामगंगा नदी में पुल, सड़क और कनालीछीना ब्लॉक के चंडिकाघाट से गंगोलीहाट क्षेत्र को जोड़ने के लिए लगातार विभागों से लेकर सीएम कार्यालय के चक्कर काट रहे पूर्व पालिकाध्यक्ष खाती ने शीघ्र चंडिकाघाट में भी पुल की स्वीकृति देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह कनालीछीना ब्लाॅक और गंगोलीहाट के लोगों को साथ लेकर शासन स्तर पर दबाव बनाएंगे। खुशी व्यक्त करने वालों में जयराज सिंह खाती, मनोहर खाती, बलवीर सिंह, लाल सिंह मेहता, टिकेंद्र परिहार, सूबेदार भवनान सिंह, मुन्नी पानू, कविता खाती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक नगर-बेलतड़ी मार्ग का कार्य शुरू



मूनाकोट (पिथौरागढ़)। ग्रामीणों के लंबे संघर्ष के बाद अशोकनगर-बेलतड़ी मार्ग का कार्य शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर विधायक मयूख महर सड़क के लिए धरने पर बैठे। उनके धरने पर बैठने के बाद हरकत में आई सरकार ने सड़क की स्वीकृति दे दी है। अब सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। सड़क बन जाने से 10 गांव के लोगों को लाभ मिलेगा। सड़क निर्माण शुरू होने से क्षेत्र के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed