फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   road accident in pithoragarh

Pithoragarh : धारचूला-लिपुलेख मार्ग पर चलते वाहन पर गिर गई चट्टान, सात लोगों की मौत

Mon, 09 Oct 2023 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 09 Oct 2023 12:55 AM IST
सार

इस हादसे में तीन बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई। सात घंटे तक खोज एवं बचाव अभियान चलाने के बावजूद चट्टानों के नीचे दबी कार का पता नहीं चल सका। 

विज्ञापन
road accident in pithoragarh
घटनास्थल पर नजर आता चट्टान और मलबे के नीचे दबी जीप का हिस्सा। संवाद

विस्तार

धारचूला-लिपुलेख सड़क पर थक्ती झरने के पास चट्टान खिसकने से एक बोलेरो कैंपर दब गया। इस हादसे में तीन बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई। सात घंटे तक खोज एवं बचाव अभियान चलाने के बावजूद चट्टानों के नीचे दबी कार का पता नहीं चल सका। अंधेरा होने के कारण शाम सात बजे अभियान बंद कर दिया गया। चट्टान दरकने से दोनों ओर कई वाहन फंसे हैं।

विज्ञापन


धारचूला से 55 किमी दूर मालपा और पेलसिती झरने के बीच स्थित थक्ती झरने के पास रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे विशालकाय चट्टान खिसककर सड़क पर गिर गया। नाबि गांव से धारचूला की ओर आ रही बोलेरो कैंपर जीप इससे दब गई। इस जीप से आगे चल रही दूसरी जीप के चालक अजय ने जब गड़गड़ाहट की आवाज सुनी तो उन्हें हादसे का पता चला।
विज्ञापन


उन्होंने घटना की जानकारी नेपाली सिम से धारचूला में परिचितों को दी। इसके बाद पुलिस, एसएसबी 11वीं वाहिनी, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

शरीर के टुकड़े नजर आए...
करीब 50 मीटर तक विशालकाय चट्टानों के पड़े होने से जीप और उसमें सवार लोगों का पता नहीं चल सका। देर शाम मलबे में जीप की छत का कुछ हिस्सा और किसी यात्री के शरीर के कुछ टुकड़े नजर आए। इस बीच अंधेरा होने और फिर से चट्टानों के गिरने की आशंका को देखते हुए अभियान रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस जीप में नपलच्यू गांव निवासी वीदन सिंह के तीन बच्चे और बुंदी गांव के सेवानिवृत शिक्षक तुला राम बुदियाल और उनकी पत्नी आशु देवी सहित सात लोग सवार थे। जीप चालक बलुवाकोट निवासी बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि कुछ लोग रास्ते से भी इस जीप में सवार हुए थे। ऐसे में संख्या बढ़ सकती है।

सड़क पर चट्टानें गिरने के कारण धारचूला-लिपुलेख सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद है। इन दिनों ग्रामीण बड़ी संख्या में पूजा और प्रवास के लिए आवाजाही कर रहे हैं। आदि कैलाश और ओम पर्वत जाने वाले सैकड़ों पर्यटक भी वहां फंसे हैं। अब सोमवार सुबह मलबा और चट्टानों को हटाने का काम किया जाएगा।


चट्टानें टूटने से जीप मलबे में दबी है। जीप में कितने लोग सवार थे, इसका पता नहीं चल सका है। यदि जरूरत पड़ी तो खोज एवं बचाव अभियान के लिए हेलिकॉप्टर की भी मदद ली जाएगी।
- दिवेश शाशनी, एसडीएम, धारचूला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed