फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   RK Arested in Munsyari

मुनस्यारी में विजिलेंस टीम ने रजिस्ट्रार कानूनगो को किया तीन हजार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
RK Arested in Munsyari
मुनस्यारी तहसील से रजिस्ट्रार कानूनगो (बाएं चेक वाली स्वेटर पहने हुए ) को गिरफ्तार कर ले जाती विज? - फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी (पिथौरागढ़।) तहसील कार्यालय मुनस्यारी में कार्यरत रजिस्ट्रार कानूनगो धन गिरि को विजिलेंस की टीम ने दाखिल-खारिज करने के नाम पर तीन हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम आरोपी को भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश करने के लिए नैनीताल ले गई है। विजिलेंस टीम आरोपी की संपत्ति का ब्योरा जुटाने में जुट गई है। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने थानाध्यक्ष हेम चंद्र पंत को तहसील में बुला लिया था।
विज्ञापन

मुनस्यारी के बोरागांव निवासी धर्म सिंह शाही ने भैंसखाल में 13 मुट्ठी जमीन खरीदी थी। इसके दाखिल खारिज के लिए रजिस्ट्रार कानूनगो धन गिरि ने उनसे तीन हजार रुपये मांगे थे। उन्होंने इसकी सूचना विजिलेंस टीम को दी थी। इसलिए एसपी विजिलेंस राजेश भट्ट के नेतृत्व में टीम मुनस्यारी तहसील पहुंची थी। शनिवार सुबह 10:49 बजे जैसे ही धर्म सिंह ने धन गिरि को 3000 हजार रुपये की रिश्वत दी तो विजिलेंस की टीम ने स्थानीय पुलिस की मौजूदगी उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एक साल पूर्व गुजरात से कोरोना के कारण वापस आए थे धर्म सिंह
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। रजिस्ट्रार कानूनगो को गिरफ्तार कराने वाले धर्म सिंह शाही गुजरात में नौकरी करते थे। वह कोरोना के कारण पिछले साल ही घर लौटे थे। विजिलेंस की इस कार्रवाई से मुनस्यारी तहसील में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed