फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   river rafting in Pithauragarh

जनपद में रोजगार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा साहसिक पर्यटन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
river rafting in Pithauragarh
रिवर राफ्टिंग के शुभारंभ के अवसर पर धरती के नाम पौधा लगाते अतिथि। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से संचालित रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण का शुभारंभ रविवार को मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद कुमार बरोनिया ने एक पौधा धरती मां के नाम लगाकर किया। उन्होंने कहा कि साहसिक पर्यटन आने वाले समय में जनपद को एक नया आयाम देगा और रोजगार देने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।
विज्ञापन

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद पिथौरागढ़ और केएमवीएन के सहयोग से जिला योजना मद से संचालित राफ्टिंग प्रशिक्षण की जानकारी देते हुए साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि केएमवीएन जनपद के 18 छात्र छात्राओं को छह दिवसीय प्रशिक्षण दे रहा है। प्रशिक्षण सरयू नदी में कराया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने छात्र छात्राओं को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ भी दिलाई। जिला पर्यटन अधिकारी अमित लोहनी ने कहा कि पर्यटन विभाग जनपद में विभिन्न साहसिक खेलों का आयोजन कर रहा है। समारोह में बलवंत कपकोटी, मोहन सिंह, वेद प्रकाश भट्ट, राजेंद्र सिंह, पदम सिंह, अजय धामी, दीपक बिष्ट, हर सिंह, गोपाल बिष्ट, हंसी बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed