फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rising prices make it difficult to enjoy peaches and plums

Pithoragarh News: कीमतें बढ़ने से आड़ू-पुलम का स्वाद लेना हुआ मुश्किल

Thu, 18 Jun 2026 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 18 Jun 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Rising prices make it difficult to enjoy peaches and plums
पिथौरागढ़। मौसम की बेरुखी की मार स्थानीय फलों पर भी पड़ी है। ओलावृष्टि से नुकसान हुआ तो आड़ू, पुलम, खुमानी सहित अन्य स्थानीय फलों का उत्पादन घटने के साथ ही इनकी कीमत में भी खासा उछाल आया है। दोनों का असर कारोबार पर पड़ रहा है। उत्पादन घटने से किसान तो कीमत बढ़ने से आम लोग निराश हैं।
विज्ञापन

जिले के मैला, चंडाक, बेड़ा, गोगना, मुनस्यारी, कनालीछीना सहित अन्य हिस्सों में आड़ू, पुलम, खुमानी सहित अन्य स्थानीय फलों का उत्पादन बहुतायत में होता है। इस बार भी पेड़ फलों से लदे थे इससे किसानों के चेहरे पर खुशी थी। मई और जून माह में अंधड़ के साथ हुई ओलावृष्टि से इन स्थानीय फलों को नुकसान पहुंचने से उत्पादन 40 फीसदी से अधिक घट गया है इसका सीधा असर इनकी कीमत और कारोबार पर पड़ा है। कारोबारियों के मुताबिक सीमित मात्रा में स्थानीय फलों का उत्पादन होने से इनकी कीमत बढ़ गई है।
विज्ञापन

इस सीजन आड़ू और पुलम 80 रुपये प्रति किलो बिक रहा है जबकि बीते वर्ष जून महीने में इनकी कीमत 40 से 50 रुपये किलो थी। स्थानीय फलों की कीमत बढ़ने से लोग इनका स्वाद भी नहीं ले पा रहे हैं। कारोबारियों के मुताबिक, लोग इन फलों की सीमित खरीदारी कर रहे हैं। अधिक समय तक बिक्री नहीं होने से ये फल खराब हो रहे हैं इससे नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले कारोबारी
आड़ू, पुलम को ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है। उत्पादन घटने से किसानों को बचे फलों की कीमत बढ़ानी पड़ी है इसका सीधा असर कारोबार पर पड़ रहा है। ओलों की मार से ये फल कम समय में ही खराब हो रहे हैं।

-ललित पुनेड़ा, गांधी चौक

स्थानीय फलों की कीमत बढ़ने से इसका असर कारोबार पर पड़ रहा है। लोग इन फलों की सीमित खरीदारी कर रहे हैं। देरी से बिक्री होने पर ये खराब हो रहे हैं। -श्रवण कुमार, गांधी चौक

फोटो-18 पीटीएच 09 पी- नगर के गांधी चौक में स्थानीय आड़ू और पुलम की बिक्री करता फल विक्रेता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed