फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Request for early construction of Tanakpur-Pancheshwar-Jauljibi road

Pithoragarh News: टनकपुर-पंचेश्वर-जौलजीबी सड़क का शीघ्र निर्माण करने का अनुरोध

Wed, 16 Jul 2025 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 16 Jul 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Request for early construction of Tanakpur-Pancheshwar-Jauljibi road
पिथौरागढ़। अस्कोट राजवंश के राजा भानुराज सिंह पाल ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर टनकपुर से पंचेश्वर होते हुए धारचूला को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

पत्र में उन्होंने कहा है कि धारचूला की सीमाएं नेपाल और तिब्बत को जोड़ती हैं और यह क्षेत्र सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि टनकपुर से धारचूला तक कोई सीधा राजमार्ग न होने के चलते चंपावत, लोहाघाट और पिथौरागढ़ होते हुए जाना पड़ता है। इसमें 10-11 घंटे लगते हैं। टनकपुर से पंचेश्वर होते हुए सड़क का निर्माण किया जाए तो यह दूरी केवल तीन-चार घंटे में तय हो जाएगी। इस सड़क का निर्माण पूरे सीमांत जिले के लोगों के साथ ही सेना के लिए सुगम होगा।
विज्ञापन

उन्होंने लिखा है कि मार्ग का सर्वेक्षण हुए दो दशक से अधिक का समय बीत चुका है। अभी तक जौलजीबी से झूलाघाट और टनकपुर की ओर से 12 किमी सड़क का निर्माण किया जा चुका है। पंचेश्वर बांध के कारण भी इस सड़क का निर्माण ठंडे बस्ते में डाला गया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से इस सड़क के महत्व काे देखते हुए सुगम यातायात के लिए शीघ्र टनकपुर से धारचूला तक राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण करने का अनुरोध किया है। भानुराज ने कहा है कि इस सड़क के बनने से सीमांत जिले में पर्यटन को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed