फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Remote Dhura-Taliabanj link motorway in bad condition, villagers angry

Pithoragarh News: दूरस्थ धूरा-तलियाबांज लिंक मोटरमार्ग खस्ताहाल, ग्रामीण आक्रोशित

Mon, 18 Aug 2025 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 18 Aug 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Remote Dhura-Taliabanj link motorway in bad condition, villagers angry
टनकपुर(चंपावत)। दूरस्थ धूरा-तलियाबांज लिंक मोटर मार्ग के खस्ताहाल होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने लोनिवि से तत्काल मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है। तल्ला पाल बिलौन संघर्ष समिति के संयोजक शंकर जोशी ने बताया कि सूखीढांग के दूरस्थ क्षेत्र तलियाबांज को जोड़ने वाली धूरा से तलियाबांज (2.5 किलोमीटर) सड़क की हालत खस्ताहाल हो गई है। प्रांतीय लोक निर्माण विभाग खंड टनकपुर की ओर से वर्ष 2022-23 में सड़क का निर्माण किया गया था। वर्तमान में सड़क में जगह -जगह डामर उखड़ गया है। बरसाती पानी निकासी न होने से पातल पंपिंग हाउस नाले के पास, बुढी खोला, गडी नाले,धारा खोला आदि स्थानों में कलवर्ट टूटने के कगार पर हैं। जबरदस्त भू-कटाव हुआ है। कई स्थानों पर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। नव निर्वाचित प्रधान मीना जोशी ने बताया कि शीघ्र ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल टनकपुर के सीएम कैम्प कार्यालय में जाकर ज्ञापन सौंपेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed