फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Remembered tree friend Kunwar Damodar Rathore

Pithoragarh News: वृक्ष मित्र कुंवर दामोदर राठौर को याद किया

Sun, 09 Jun 2024 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 09 Jun 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Remembered tree friend Kunwar Damodar Rathore
वृक्षमित्र स्व.कुंवर दामोदर राठौर की पुण्यतिथि पर पौध वितरण करती प्रियंका राठौर। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। पर्यावरण संरक्षण के लिए क्षेत्र में एक करोड़ से अधिक पौधे लगाने वाले वृक्ष मित्र कुंवर दामोदर राठौर को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया। इस मौके पर उनकी पुत्री प्रियंका राठौर ने कई स्कूलों में निशुल्क पौधों का वितरण किया।
विज्ञापन

भारत के सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण पुरस्कार इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी वृक्ष मित्र से सम्मानित कुंवर दामोदर राठौर ने डीडीहाट के ननपापू के जंगल में पांच करोड़ पेड़ लगाने का संकल्प लिया था। पांच साल पहले जंगलों में लगी आग बुझाते हुए कुंवर दामोदर राठौर बुरी तरह झुलस गए थे और आठ जून को उनकी मृत्यु हो गई थी। उनकी याद में हर साल उनकी पुत्री प्रियंका डीडीहाट और आसपास के स्कूलों, संस्थाओं को पौध वितरित करती हैं। प्रियंका अपने पिता के अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प लेते हुए कहती हैं वह एक दिन अपने पिता के पांच करोड़ पौध लगाने के संकल्प को पूरा करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed