{"_id":"5c966613bdec22140966dee0","slug":"remembered-bhagat-singh-sukhdev-rajguru","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को याद किया
Sat, 23 Mar 2019 10:30 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Sat, 23 Mar 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करते सीयूमो कार्यकर्ता।
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमांत यूथ मोर्चा के नौजवानों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का 89 वां शहादत दिवस मनाया। सीयूमो के प्रदेश अध्यक्ष सुशील खत्री के नेतृत्व में सिमलगैर बाजार में एकत्र युवाओं ने शहीद-ए-आजम को याद करते हुए ‘भगत सिंह तुम जिंदा हो, हम सबके अरमानों में’ के नारे लगाए। खत्री ने शहीदे आजम के जीवन में प्रकाश डालते हुए कहा कि भगत सिंह देश को अंग्रेजों की दास्तां से मुक्त कराने के साथ ही सामाजिक बुराइयों से भी छुटकारा दिलाना चाहते थे।
उन्होंने जेल में 116 दिनों की भूख हड़ताल की थी, जिसका मकसद जेल की स्थिति को सुधारना और भारतीय कैदियों को यूरोपीय कैदियों के समान सुविधाएं दिलाना था। खत्री ने कहा कि भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के सपनों के भारत की लड़ाई सभी युवाओं को मिलकर लड़नी होगी। सुरेश जोशी, गौतम, राहुल खत्री, प्रकाश नगरकोटी, राकेश वर्मा, अजय, इमरान, कैलाश कठायत, लक्ष्मण बिष्ट, बहादुर राम, भवानी पुनेठा, नरेंद्र खत्री, चंद्रप्रकाश ने विचार रखे।