{"_id":"584447d04f1c1bd303a85fa6","slug":"referee-mrtolia-delhi-bjp-leader-injured-in-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल भाजपा नेता मर्तोलिया दिल्ली रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में घायल भाजपा नेता मर्तोलिया दिल्ली रेफर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/हल्द्वानी
Updated Sun, 04 Dec 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
मारपीट में घायल जगत मर्तोलिया को हल्द्वानी ले जाते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार सुबह मुनस्यारी में मुख्यमंत्री से मिलने जाते समय कांग्रेसियों के साथ हुई मारपीट में घायल भाजपा नेता जगत मर्तोलिया को रविवार को जिला अस्पताल से हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। यहां से कुछ पार्टी कार्यकर्ता उनको एंबुलेंस से ले गए हैं। वहीं, मर्तोलिया को हल्द्वानी से दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
इधर, मर्तोलिया ने पुलिस अधीक्षक को सौंपी तहरीर में आरोप लगाया है कि उन पर वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने हमला किया था। उसके बाद मुनस्यारी कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर टोलिया ने मारपीट की। तहरीर में यह भी लिखा है कि मारपीट के समय पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे। मर्तोलिया ने कहा है कि हरीश धामी मेरे साथ राजनैतिक रंजिश रखते हैं। उनसे मुझे और मेरे परिवार को खतरा है। पुलिस के अधिकारी इस तहरीर के बारे में कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
मर्तोलिया के सिर पर चोट है। इस कारण जिला अस्पताल से उनको रेफर कर दिया गया। यहां से उनको हल्द्वानी भेजते समय पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश पंत, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र रावत, रघुवीर सिंह, इंदर लुंठी, राजेंद्र कांडपाल, नरेश जोशी, कवींद्र देवली आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। मर्तोलिया के साथ यहां से गिरीश जोशी एवं कुछ और कार्यकर्ता गए हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि जब तक मारपीट में लिप्त लोगों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक वह दबाव बनाते रहेंगे। विधायक विशन सिंह चुफाल ने कहा कि कांग्रेसियों ने कई इलाकों में अराजकता का माहौल बना रखा है और प्रशासन उनके दबाव में कोई कार्रवाई नहीं करता।
विज्ञापन