फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Received a letter from family after 20 years, family forgot considering him dead

Pithoragarh News: 20 साल बाद परिजनों से मिली तारी, मृत समझ कर भूले परिजन

Fri, 04 Oct 2024 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 04 Oct 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Received a letter from family after 20 years, family forgot considering him dead
पिथौरागढ़। जिसे मृतक समझकर परिजनों ने भुला दिया वह महिला 20 साल बाद अपनों से मिली। बाल कल्याण समिति के सहयोग से यह संभव हुआ है। सालों बाद अपनी दादी से मिलकर पोता खुशी से झूम उठा।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ के सिल्थाम शौचालय की छत पर एक विक्षिप्त महिला कई वर्षों डेरा जमाये रह रही थी। किसी तरह भोजन और कपड़े की व्यवस्था हो रही थी। जिला बाल कल्याण समिति की सदस्य रेखा रानी की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने उसके बारे में जानकारी जुटाई। उसके नैनीताल की निवासी होने का पता चला। उन्होंने उसके परिजनों का पता कर उनसे संपर्क किया। काफी प्रयासों के बाद महिला को उसके परिजनों से मिलाया। शुक्रवार को महिला तारी का बेटा, पोता मां को लेने पिथौरागढ़ पहुंचे। दोनों मां और दादी से मिलकर खुशी से झूम उठे। सुनील रावत, विनीता कालोनी, सुरेंद्र आर्या, मुस्कान भंडारी, डॉ. ललित के सहयोग से 20 साल बाद महिला अपने परिजनों से मिल सकी है। बाल कल्याण समिति की सदस्य रेखा रानी ने बताया कि विक्षिप्त महिला कई साल पहले घर से निकल आई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने उसे मृत मान लिया। बताया कि परिजन महिला को खुशी से अपने साथ ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed