{"_id":"5d9a19718ebc3e016440829e","slug":"reached-strong-room-pithoragarh-news-hld3594542132","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूनाकोट, विण, कनालीछीना की मतपेटियां स्ट्रांग रूम पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूनाकोट, विण, कनालीछीना की मतपेटियां स्ट्रांग रूम पहुंची
विज्ञापन
कनालीछीना में मतदान संपन्न होने के बाद मतपेटियों के साथ लौटते पोलिंग कर्मी। अमर उजाला
- फोटो : PITHORAGARH
जिले में प्रथम चरण में संपन्न विकासखंड विण, मूनाकोट और कनालीछीना के 284 मतदेय स्थलों की मतपेटियां स्ट्रांग रूम में पहुंच गई हैं। विकासखंड विण में 99, मूनाकोट में 88 और कनालीछीना में 97 मतदेय स्थल हैं। मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के साये में रखा गया है।
विकासखंड विण की मतगणना केएनयू राजकीय इंटर कॉलेज पिथौरागढ़ में होगी। विण का स्ट्रांग रूम केएनयू जीआईसी में बनाया गया है। मूनाकोट की मतगणना विकासखंड कार्यालय मूनाकोट में होगी। मूनाकोट का स्ट्रांग रूम विकासखंड कार्यालय में बनाया गया है। विकासखंड कनालीछीना का स्ट्रांग रूम राजकीय इंटर कॉलेज कनालीछीना में बनाया है। जीआईसी में ही मतगणना संपन्न होगी।
रविवार को तीनों विकासखंडों की मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में रखा गया। जिलाअधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना, निर्वाचन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैनात प्रेक्षक ललित मोहन तिवारी, अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल और संबंधित क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम सील किए गए।
विज्ञापन
स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की गई है। मतगणना 21 अक्तूबर को होगी। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न होने पर तीनों विकासखंडों के मतदाताओं और मतदान कार्मिकों का धन्यवाद दिया।

कनालीछीना के स्ट्रांग रूम में मतपेटियां जमा कराती पोलिंग पार्टियां। अमर उजाला- फोटो : PITHORAGARH