{"_id":"57b0a7ce4f1c1b4f446eb08d","slug":"reach-remote-villages-of-nepal-border-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल बार्डर के दूरस्थ गांवों तक पहुंचे सुरक्षाबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल बार्डर के दूरस्थ गांवों तक पहुंचे सुरक्षाबल
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
Updated Sun, 14 Aug 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
नेपाल सीमा से सटे कानड़ी गांव में लोगों को समझाते सुरक्षाकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्वाधीनता दिवस पर इस बार सुरक्षा एजेंसियों ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। स्वाधीनता दिवस को देखते हुए एसएसबी के 20 जवान अतिरिक्त यहां पहुंच चुके हैं। रात-दिन गश्त हो रही है। सुरक्षाबलों के जवान नेपाल सीमा से सटे कानड़ी, सीम, सप्तड़ी, बलतड़ी, तड़ीगांव तक पहुंचे। उन्होंने लोगों से जानकारी हासिल की कि गांव में कोई संदिग्ध व्यक्ति तो नहीं पहुंचा।
पुलिस, एसएसबी, खुफिया एजेंसी के कर्मचारियों ने नेपाल सीमा से सटे गांवों में जाकर लोगों को सजग किया। लोगों से कहा गया कि यदि सीमा पर कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो तत्काल उसकी सूचना दें। इस बीच महाकाली के किनारे गश्त तेज हो गई है। एसपी रोशन लाल शर्मा के निर्देश पर थाना पुलिस इस सीमांत कस्बे में ज्यादा चौकसी बरत रही है। एसएसबी के जवान महाकाली के किनारे रात के समय भी गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
नेपाल से अवैध रास्तों से, नदी में तार और ट्यूब डालकर कोई देश की सीमा में प्रवेश न करे, इस पर खास नजर रखी जा रही है। विशेष कांबिंग अभियान के दौरान थाना प्रभारी रोहतास सागर, कांस्टेबल विलास भट्ट, एलआईयू के शमशेर नेगी, दीपक कुमार, एसएसबी के उपनिरीक्षक नरेंद्र थपलियाल, एरिया आफिस के बीएस मीणा आदि थे। इधर, एसएसबी के रघुवीर सिंह ने बताया कि स्वाधीनता दिवस को देखते हुए बटालियन मुख्यालय ने 20 जवान और यहां पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन