फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ration being sent to remote villages of Munsiyari and Dharchula.

मुनस्यारी और धारचूला के दूरस्थ गावों के लिए भेजा जा रहा राशन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
Ration being sent to remote villages of Munsiyari and Dharchula.
अन्तिम गांव कुटी के लिए भेड़ों की पीठ में भेजा जा रहा राशन। - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। सीमांत तहसील मुनस्यारी में संचालित प्रवासी राजकीय खाद्यान्न भंडार बुर्फू के लिए खाद्यान्न और चीनी का ढुलान किया जा रहा है। उधर धारचूला तहसील के अंतिम गांव कुटी के लिए गुंजी गोदाम से भेड़ों की पीठ पर खाद्यान्न पहुंचाया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी एमएस रावत ने बताया बुर्फू के लिए मुनस्यारी स्थित बेस गोदाम से 55 क्विंटल गेहूं, 70 क्विंटल चावल और एक क्विंटल चीनी भेजी गई है। ठेकेदार ने अब तक 25 क्विंटल गेहूं, 20 क्विंटल चावल और एक क्विंटल चीनी की आपूर्ति कर दी है। शेष खाद्यान्न बुगडियार स्थित ट्रांजिट गोदाम में है, जिसे शीघ्र ही बुर्फू खाद्यान्न भंडार में पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि प्रवासियों के लिए जोहार के सभी चौदह गांवों में राशन की आपूर्ति कर दी गई है। उधर धारचूला तहसील के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित गांवों में भी खाद्यान्न पहुंचाने का काम तेजी से चल रहा है। गुंजी स्थित गोदाम से व्यास घाटी के सात गांवों के सस्ता गल्ला की दुकानों में राशन की आपूर्ति की जा रही है। अंतिम गांव कुटी के लिए भेड़ों की पीठ में राशन भेजा जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed