फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rapling

विर्थी झरने में वाटर फॉल रेंपलिंग कर रिकार्ड बनाएगी आइस संस्था

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Rapling
आइस टीम के सदस्यों को झंडा सौंपते जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिले के प्रसिद्ध विर्थी झरने में रविवार को वाटर फॉल रैपलिंग का आयोजन होगा। आइस संस्था की ओर से आयोजित इस वाटर फॉल रैपलिंग में 30 सदस्य प्रतिभाग करेंगे। डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने दल के सदस्यों को राष्ट्रीय ध्वज प्रदान करने के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में आज अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने इस आयोजन के लिए संस्था के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। स्थानीय आइस संस्था पिथौरागढ़-मुनस्यारी मोटर मार्ग पर स्थित 148 मीटर ऊंचे विर्थी झरने में वाटर रैपलिंग कर रही है। विर्थी झरने में वाटर रैपलिंग पहली बार हो रही है। आइस संस्था के सचिव वासु पांडेय ने बताया कि आंध्रप्रदेश के कृतिका फॉल में 120 मीटर की ऊंचाई से रैपलिंग का रिकॉर्ड लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है। विर्थी फॉल पर रैपलिंग के बाद नया रिकॉर्ड बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीम के सदस्य इस नए रिकॉर्ड के लिए बेहद उत्साहित हैं। संस्था के सदस्य जगदीश कलौनी ने कहा कि इस तरह के साहसिक खेलों से पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही युवाओं में साहसिक खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी।
विज्ञापन

इधर केएमवीएन के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि वाटर रैपलिंग के दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी सदस्यों से एक-एक पौधा धरती के नाम पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed