फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ramlila performances will begin on the first day of Navratri

Pithoragarh News: प्रथम नवरात्र से होंगी रामलीला

Mon, 05 Oct 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 05 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Ramlila performances will begin on the first day of Navratri
लोहाघाट (चंपावत)। श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की बैठक में रामलीला मंचन की तैयारियों के लिए चर्चा की गई। बैठक में पहली नवरात्रि से रामलीला मंचन शुरू करने का निर्णय लिया गया। कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने बताया कि इस बार रामलीला में कैकेयी, कौशल्या, सुमित्रा, मंदोदरी, शबरी, सुलोचना और तारा समेत कई प्रमुख पात्रों की भूमिका महिलाएं निभाएंगी। उन्होंने बताया कि 11 अक्तूबर को रामलीला के शुभारंभ के अवसर पर बच्चों का ऑडिशन भी आयोजित किया जाएगा। वहीं, भरत मिलाप के दिन खड़ी बाजार स्थित भरत चौक में राम-भरत मिलाप का विशेष आयोजन किया जाएगा। इस दौरान महिलाओं की ओर से डांडी नृत्य भी प्रस्तुत किया जाएगा। यहां मुकेश शाह, जीवन गहतौड़ी, ईश्वरी लाल शाह, कीर्ति बगौली, दीपक सुतेड़ी, रोहन राजपूत, राजन राय, सतीश राजन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed