फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ramleela committee came forward to help Muslim family.

मिसाल: मुस्लिम परिवार की मदद को आगे आई रामलीला कमेटी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 02:50 PM IST
विज्ञापन
Ramleela committee came forward to help Muslim family.
संजू पंत, डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नगर की रामलीला कमेटी एक मुस्लिम परिवार की मदद को आगे आई है। रामलीला कमेटी ने इस परिवार के लॉकडाउन तक खाने की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ललित भंडारी व सचिव संजय पंत ने बताया कि नगर क्षेत्र में होने वाली रामलीला में नगर में रहने वाले नन्हा शेख कुरैशी विगत 15 सालों से कई पात्रों का अभिनय करते रहे है। लॉकडाउन लगने से पूर्व नन्हा शेख अपनी मां व बहन का पालन पोषण ट्यूशन पढ़ाकर किया करता था। परंतु लॉक डाउन के बाद से स्कूलों की छुट्टी होने के कारण नन्हा के सभी ट्यूशन बंद हो गये। मार्च में बोर्ड परीक्षा होने के कारण पहले से ही बेराजगार नन्हा शेख के समक्ष आर्थिक संकट था। लॉक डाउन के बाद वह संकट अत्यतं गंभीर हो गया। इस परिवार के पास सरकारी राशन की दुकान से राशन खरीदने तक के पैसे नही थे। रामलीला कमेटी के सचिव संजय पंत को इसकी जानकारी मिलते ही रामलीला कमेटी के संरक्षक नरेंद्र सिह टोलिया व सभी सदस्यों से सम्पर्क करके नन्हा शेख के परिवार की मदद करने का निर्णय लिया गया। नन्हा शेख के परिवार हेतु राशन, सिलेंडर आदि की व्यवस्था रामलीला कमेटी ने की। वही रोजमर्रा की दैनिक खरीददारी के लिये नन्हा शेख को आर्थिक मदद भी रामलीला कमेटी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed