{"_id":"58e9198e4f1c1bac2b5b45a3","slug":"ramganga-s-water-level-up-temporary-bridge-submerged","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से रामगंगा का जल स्तर बढ़ा, अस्थायी पुलिया डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से रामगंगा का जल स्तर बढ़ा, अस्थायी पुलिया डूबी
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी (पिथौरागढ़)।
Updated Sat, 08 Apr 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से नाचनी के पास डूबा पैदल पुल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन तक लगातार हुई बारिश, ओलावृष्टि और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से रामगंगा का जल स्तर बढ़ गया है।
पानी के स्रोत रिचार्ज हो गए हैं। नदी का जलस्तर बढ़ने से हरड़िया के पास कैंचुवा गांव (बागेश्वर) आने-जाने के लिए बनाई गई लकड़ी की अस्थायी पुलिया पानी में डूब गई है। रामगंगा में पुल न होने के कारण नदी में आवागमन के लिए नवंबर-दिसंबर में हर साल स्थानीय लोग पुलिया बनाते हैं।
जून, जुलाई के बाद नदी का जलस्तर बढ़ने से पुलिया बह जाती है। अक्तूबर तक नदी का जलस्तर बढ़ा ही रहता है। इस बार पहले ही पुलिया डूब गई है। कैंचुवा में अनुसूचित जाति के 6 परिवार रहते हैं। अन्य लोग भी इस पुलिया का उपयोग करते हैं। पुलिया बहने से अब लोगों को डेढ़ किमी दूर नाचनी से घूमकर हरड़िया आना पड़ेगा। वहीं पानी के स्रोत रिचार्ज होने से लोगों को राहत मिली है।