{"_id":"61608c338ebc3e624e1146e2","slug":"ram-s-leela-was-seen-for-the-first-time-after-the-corona-period-in-pithoragarh-pithoragarh-news-hld440757543","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में कोरोनाकाल के बाद पहली बार दिखी राम की लीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में कोरोनाकाल के बाद पहली बार दिखी राम की लीला
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के टकाना की रामलीला में नारद मोह मंचन का दृश्य। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में नगरपालिका और टकाना में रामलीला शुरू हो गई है। नगरपालिका की रामलीला का शुभारंभ भूपेश पंत और वीरेंद्र लाल साह ठुलघरिया ने गणेश पूजन कर किया। पहली रात्रि नारद मोह, रावण कुंभकर्ण, विभीषण से वरदान मांगना, राम जन्म और सीता जन्म तक की लीला का मंच किया गया। राम जन्म के समय भये प्रकट कृपाला, दीन दयाला कौशल्या हितकारी गाकर भगवान राम की स्तुति की गई।
पिथौरागढ़ नगरपालिका की रामलीला में पंकज बिष्ट नारद, गौरव पुनेठा विष्णु, सुमित गड़कोटी विश्व मोहनी, दीपक खन्ना रावण, कवींद्र साह कुंभकर्ण, अभिषेक कलखुड़िया विभीषण, डॉ. सीबी जोशी दशरथ बने हैं। इस अवसर पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा, प्रधान संरक्षक जगदीश पुनेड़ा आदि रहे। रामलीला इस बार 125वें वर्ष में प्रवेश कर गई है। नगर के टकाना में भी पहले नवरात्र से शुरू हुई रामलीला में नारद मोह से लेकर राम जन्म तक के दृश्यों का मंचन किया गया।
बेड़ीनाग में भी रामलीला का शुभारंभ
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। श्रीनागदेव रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला ने किया। रामलीला में राम मनीष रौतेला, लक्ष्मण लक्ष्य रौतेला, सीता सौरभ उप्रेती, भरत सचिन, शत्रुघ्न वैभव रावत बने। तबला वादक तरुण पांडे, पंकज पंत, वक्ता मैनेजर गंगा सिंह सामंत हैं। वहां रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बलवंत सिंह धानिक, नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत, नंदन बाफिला, महेश पंत, मनीष पंत, जीवन पाठक आदि थे। संवाद