{"_id":"652cc08f2d982b60e001d926","slug":"rally-by-degree-collage-muvani-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-5799-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: एनएसएस स्वयंसेवकों ने मुंगरौली में किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: एनएसएस स्वयंसेवकों ने मुंगरौली में किया पौधरोपण
Mon, 16 Oct 2023 10:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 16 Oct 2023 10:18 AM IST
विज्ञापन
मुवानी के मुंगरौली में पौधरोपण के दौरान मौजूद एनएसएस स्वयंसेवक और अन्य। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुवानी (पिथौरागढ़)। मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय मुवानी के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम अधिकारी राजकमल किशोर के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने मुंगरौली के नवनिर्मित भवन में पौधरोपण किया। उन्होंने इनकी देखभाल भी करने की सलाह दी। इस दौरान डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. रूपेश कुमार, डॉ. नीमा जोशी, धर्म सिंह, अंशुल कुमार, वीरेंद्र सिंह, दिवाकर सोनार, कमलेश भट्ट, वर्तिका पंत आदि रहे।
छात्र-छात्राओं को जागरूक किया
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। पुलिस टीम ने एशियन एकेडमी चौकोड़ी में जागरूकता अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं की कॅरिअर काउंसलिंग कर जरूरी जानकारी दी। इसके साथ ही यातायात नियम, बाल अपराध, नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा, चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल भिक्षावृत्ति, साइबर अपराध और उससे बचाव के तरीके, उत्तराखंड पुलिस एप, गौरा शक्ति एप आदि की जानकारी दी। इन एप का प्रयोग कर अपराध रोकने में मदद की अपील की गई।