फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rakum's block decides to become prominent

रुकुम का ब्लाक प्रमुख बनना तय

Mon, 19 Mar 2018 11:08 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
Rakum's block decides to become prominent
धारचूला में जुलूस निकालकर जश्न मनाते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
धारचूला ब्लाक में भाजपा समर्थित रुकुम बिष्ट का ब्लाक प्रमुख बनना तय हो गया है। सोमवार को ब्लाक प्रमुख के पद के  रुकुम सिंह और उनकी पत्नी क्षेत्र पंचायत सदस्य राधा देवी ने नामांकन कराया। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राम सिंह धामी प्रस्तावक और अनुमोदक न मिलने से नामांकन नहीं करा पाए। रुकुम सिंह की पत्नी मंगलवार को नाम वापस लेंगी। भाजपाइयों ने रुकुम बिष्ट के निर्विरोध निवार्चन की स्थिति पैदा होने पर जुलूस निकालकर जश्न मनाया।
विज्ञापन


भाजपा नेता क्षेत्र पंचायत सदस्य रुकुम सिंह बिष्ट के नामांकन गोविन्द सिंह और पुष्कर राम प्रस्तावक, मनोज नगन्याल और किशन सिंह अनुमोदक थे। उनकी पत्नी राधा देवी के प्रस्तावक दौलत सिंह, बिक्रम सिंह, अनुमोदक बिशन धामी, पूरन सिंह थे। तय समय तक रुकुम बिष्ट और राधा देवी के ही नामांकन हो पाए। मंगलवार को नाम वापसी का दिन है। ब्लाक प्रमुख के लिए 22 मार्च को मतदान होना था।
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी बेड़ीनाग के एसडीएम सोहन सिंह सैनी, सहायक चुनाव अधिकारी तहसीलदार डॉ. ललित मोहन तिवारी ने नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराई।  ब्लाक प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बनते ही रुकुम सिंह बिष्ट के समर्थकों ने ढोल, नगाड़ों के साथ पूरे नगर में जुलूस निकाला। जुलूस में भाजपा नेता बीडी जोशी, जगत मर्तोलिया, धन सिंह धामी, अशोक नबियाल, ओम कापड़ी, हरीश धामी, देवेंन्द्र बिष्ट, बिजय गर्ब्याल, रूप सिंह धामी, लीला कुंवर, लक्ष्मी देवी, मोनिका देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed