फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rajendra's funeral with military honors

सैन्य सम्मान के साथ हुई शहीद राजेंद्र की अंत्येष्टि

Sun, 28 Oct 2018 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला,गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। Updated Sun, 28 Oct 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
Rajendra's funeral with military honors
रामेश्वर घाट में शहीद को अंतिम सलामी देते सेना के जवान। - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए राष्ट्रीय राइफल के जवान राजेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर बडेना गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले क्षेत्र के लाल के अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। इसके बाद गमगीन माहौल में रामेश्वर घाट पर सैन्य सम्मान के साथ राजेंद्र का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


शनिवार को जैसे ही सेना के वाहन से शहीद राजेंद्र का पार्थिव शरीर उनके बडेना गांव स्थित घर पहुंचा, वहां कोहराम मच गया। शहीद के पिता चंद्र सिंह, माता मोहनी देवी और तीनों बहनों सहित अन्य परिजन फफक कर रो पड़े। उनके करुण क्रंदन से सांत्वना देने के लिए पहुंचे लोगों की आंखें भी नम हो गई। लोगों ने बमुश्किल परिजनों को संभाला। क्षेत्रीय विधायक मीना गंगोला, संयुक्त मजिस्ट्रेट सौरभ गहरवा, तहसीलदार पीआर टम्टा ने भी शहीद के परिजनों को सांत्वना दी। अंतिम दर्शन के बाद शहीद के पार्थिव शरीर को रामेश्वर घाट ले जाया गया।
विज्ञापन


जहां पर सेना की एक टुकड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी दी। सेना की ओर से जेसीओ रितेश सेमवाल, कमलेश कुमार, अतुल कुमार मौजूद रहे। शहीद राजेंद्र की अंतिम यात्रा में सिनलेख, चौरपाल, पाली, बडेना, बुंगली, खतीगांव, निंगल्टी, चहज, ड्यूल, रौतेड़ा, अस्कोड़ा, टिम्टा, चमडुंगरा, डूनी, नाली सहित आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। उधर, शोक में गंगोलीहाट बाजार बंद रहा। व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश धानिक के नेतृत्व में व्यापारियों ने शोक सभा में शहीद को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed