फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rain in Pithoragarh district, relief from heat

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ जिले में हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत

Sun, 19 May 2024 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 19 May 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Rain in Pithoragarh district, relief from heat
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में मौसम ने फिर से करवट बदल ली है। दोपहर तक तेज गर्मी के बाद अचानक आसमान बादलों से पट गया। इस दौरान तेज हवाएं चली और कई जगहों पर बारिश हुई। रविवार को सुबह से ही तेज धूप खिलने से गर्मी बढ़ गई।
विज्ञापन

दोपहर बाद तेज हवाएं चलीं और शाम को मुवानी घाटी, अस्कोट और डीडीहाट में बारिश हुई। बंगापानी में भी गरज के साथ बारिश हुई। इससे क्षेत्र में शाम पांच बजे से अंधेरा छा गया। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। कई जगहों पर लोग धान की बुवाई में जुट गए हैं। शनिवार की रात बादलों की तेज गड़गड़ाहट के बीच हल्की बारिश हुई। बारिश से जंगलों की आग बुझ गई है। इससे वन विभाग ने राहत की सांस ली है। संवाद
विज्ञापन

बैतड़ी में बिजली गिरने से दो घायल
झूलाघाट। बिजली गिरने से नेपाल के बैतड़ी जिले के दशरथचंद नगरपालिका एक खर्क गांव के जय बहादुर भाट (36) और जगदीश भाट (36) घायल हो गए। शनिवार रात दोनों के घरों के नजदीक पेड़ पर बिजली गिरी। इससे जय बहादुर का पैर और जगदीश भाट की आंख जख्मी हो गई। जिला प्रहरी कार्यालय के प्रवक्ता प्रहरी निरीक्षक खेम विक्रम केसी ने बताया कि दोनों का इलाज जिला अस्पताल बैतड़ी में किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत में पारा एक डिग्री लुढ़का पर तपिश बरकरार

चंपावत। जिला मुख्यालय में एक डिग्री तापमान नीचे गिरने के बाद भी तपिश बरकरार है। रविवार को चंपावत का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 15 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम 31 और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री दर्ज किया गया था। तापमान गिरने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। लोगों को पंखों और एसी का सहारा लेना पड़ा।
रविवार को जिला मुख्यालय में मौसम सुबह साफ रहा। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया। गर्मी का एहसास भी बढ़ता रहा। गर्मी के चलते लोग घरों से कम ही बाहर निकले। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि गर्मी के मौसम में बीमारी का डर बना रहता है। ऐसे में सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। बढ़ती गर्मी में ताजा फलों का जूस, भोजन में सलाद काफी फायदेमंद होता है।


गर्मी होने पर एकदम ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। इससे सर्दी लगने का डर बना रहता है। नियमित रूप से समय-समय पर पानी जरूर पीते रहें। धूप से बचाव के लिए चेहरे पर सनस्क्रीम जरूर लगाएं। आंखों के बचाव के लिए चश्मा जरूर पहनें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed