फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rail service to Mumbai will start Haldwani

हल्द्वानी से मुंबई के लिए शुरू होगी रेल सेवा

Sun, 08 Feb 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़ Updated Sun, 08 Feb 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
Rail service to Mumbai will start Haldwani
सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने हल्द्वानी के लिए लखनऊ से सीधी रेल सेवा शुरू होनेे को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि जल्द ही हल्द्वानी से मुंबई के लिए भी सीधी रेल सेवा शुरू होगी। उन्होंने कहा कि 2016 में टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का निर्माण भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में सांसद कोश्यारी ने टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी बताते हुए कहा कि रेल मंत्री सदानंद गौड़ा अपने अभिभाषण में बागेश्वर तक रेल लाइन बिछाने का संकल्प व्यक्त कर चुके हैं। वह इस मामले में रक्षामंत्री मनोहर परिकर से मुलाकात कर रेल लाइन के सामरिक महत्व को उनके सामने रखेंगे। उम्मीद है कि अगले साल तक टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि आज अमेरिका, चीन समेत तमाम देश भारत की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद देश की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। पेट्रो पदार्थों के साथ ही तमाम वस्तुओं के दाम गिरे हैं। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए वह शीघ्र ही केंद्रीय शहरी विकास मंत्री से मुलाकात करेंगे। वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र रावत, मोर्चा जिलाध्यक्ष इंदर लुंठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed