फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Radiologist will be posted on contract in district hospital

जिला अस्पताल में संविदा पर होगी रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Radiologist will be posted on contract in district hospital
Radiologist will be posted on contract in district hospital
पिथौरागढ़। जिला कार्यालय सभागार में मंगलवार को डीएम डॉ.आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला चिकित्सा एवं प्रबंधन समिति की बैठक समिति हुई। बैठक में जिला एवं महिला चिकित्सालय में विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर किए जाने के साथ ही चिकित्सालयों में सफाई व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता में सुधार, महिला चिकित्सालय में पुराने भवन के स्थान पर नए भवन का निर्माण किए जाने और संविदा पर रेडियोलॉजिस्ट रखे जाने सहित तमाम निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

डीएम ने रोगियों का अस्पताल में ही परीक्षण और दवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सफाई व्यवस्था के लिए सफाई कार्मिकों की 24 घंटे सिफ्टों में तैनाती करते हुए उनकी बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कहा। डीएम ने जिला महिला चिकित्सालय में बैंक रोड की तरफ के पुराने भवन के स्थान पर नए भवन का निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने को कहा। डीएम ने जिला महिला चिकित्सालय में एक रेडियोलॉजिस्ट को संविदा के माध्यम से रखने केे लिए कहा। कहा कि मानदेय का भुगतान जिला खनिज-न्यास निधि से किया जाएगा।
विज्ञापन

दोनों अस्पतालों के शौचालयों में लगाए जाएंगे गीजर
पिथौरागढ़। जिला चिकित्सा एवं प्रबंधन समिति की बैठक में डीएम ने दोनों चिकित्सालयों के सभी शौचालयों में गीजर लगाने के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश पीएमएस को दिए हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को अधिक समय तक लाइन में खड़ा न रहना पड़े इसके लिए रोगी को चिकित्सक से जांच के लिए टोकन प्रणाली लागू करने और रोगी को टोकन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में एक बड़ी एलईडी स्थापित कर उसमें प्रत्येक दिन चिकित्सालय में उपलब्ध दवा का विवरण भी अंकित करें। बैठक में प्रमुख अधीक्षक डॉ.केसी भट्ट, सीएमओ एचएस ह्यांकी, सीटीओ वीरेंद्र रावत, समिति के सदस्य पवन जोशी, एमसी मखौलिया, ललित उपाध्याय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों के भोजन की गुणवत्ता की होगी निगरानी
पिथौरागढ़। डीएम डॉ.आशीष चौहान ने दोनों चिकित्सालयों में भोजन की गुणवत्ता में और अधिक सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने दोनों चिकित्सालयों में भोजन की गुणवत्ता, सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए 10 गणमान्य नागरिक, सामाजिक व्यक्ति और सीनियर सिटीजन का चयन एक सप्ताह में करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed