फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Radha's hand will be the command of the block chief

राधा के हाथ होगी ब्लॉक प्रमुख की कमान

Tue, 20 Mar 2018 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 20 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
Radha's hand will be the command of the block chief
धारचूला की पहली निर्विरोध महिला ब्लॉक प्रमुख राधा देवी - फोटो : अमर उजाला

धारचूला विकास खंड की कमान राधा देवी के हाथ रहेगी। नाम वापसी के दिन भाजपा नेता रुकुम सिंह ने पत्नी राधा के समर्थन में कदम पीछे खींच लिए। विकासखंड के 53 साल के इतिहास में राधा पहली ब्लॉक प्रमुख होंगी। बृहस्पतिवार को प्रशासन निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख के नाम की घोषणा करेगा।

विज्ञापन


मंगलवार को भाजपा नेता रुकुम सिंह ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद राधा का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया। हालांकि सोमवार को पति और पत्नी के नामांकन के साथ ही ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी भाजपा के हाथ आनी तय हो गई थी, लेकिन पति या पत्नी में से एक के नाम वापस लेने पर संशय बना था। नामांकन में चुनौती न मिलने के बाद रुकुम सिंह ने नगर में विजयी जुलूस भी निकाला था।
विज्ञापन


माना जा रहा था कि रुकुम सिंह खुद ब्लॉक प्रमुख की कमान संभालेंगे। कुछ लोगों का यह भी मानना था कि पत्नी को मौका मिल सकता है। हालांकि पहले उन्होंने अपने पत्ते नहीं खोले थे। नाम वापसी के दिन तमाम कयासों को पीछे छोड़कर रुकुम ने पत्नी के लिए कुर्सी का रास्ता साफ कर दिया। मुख्य विकास अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को निर्विरोध निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख के नाम की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed