फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Quaranteen in Pithoragarh

होम क्वारंटीन: कृपया इस घर से संपर्क न करें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Quaranteen in Pithoragarh
पिथौरागढ़ में सूना पड़ा सिल्थाम तिराहा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में 35 लोगों को संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में, जबकि 229 लोगों को होम क्वारंटीन में रखा गया है। संदिग्ध नजर आने पर बाहर से आए लोगों के कुल 18 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। सभी सैंपल निगेटिव आए। इस समय कोई सैंपल जांच के लिए नहीं भेजा गया है। कोराना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही है। होम क्वारंटीन पर रह रहे लोगों के घरों के बाहर कृपया इस घर से संपर्क न करें के पोस्टर चस्पा किए जा रहे हैं। अब तक आठों विकास खंडों में 545 लोगों के घरों पर यह पोस्टर चस्पा कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते सीमांत जिले में मैदानी क्षेत्रों से पांच हजार से अधिक लोग अपने घरों को लौटे हैं। इनमें से करीब डेढ़ हजार लोगों को होम क्वारंटीन में रखा गया था। अब महज 229 लोग ही होम क्वारंटीन पर हैं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश ढकरियाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम होम क्वारंटीन पर रह रहे लोगों के घरों पर लोगों की जागरूकता के लिए पोस्टर चस्पा कर रही है। इससे गांव के अन्य लोग उस घर से दूर रह रहे हैं। इसके साथ ही ब्लॉक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस, राजस्व कार्मिक, एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जन प्रतिनिधियों को कोरोना से बचाव के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनमें से मास्टर ट्रेनर तैयार किए जा रहे हैं जो बाद में ग्रामीणों को कोरोना से बचाव की जानकारी देंगे। पुरानाथल में सोमवार को डॉ. नीरज कोहली, डॉ. देवेश गंगवार, राजवीर सिंह, फार्मासिस्ट प्रकाश चंद्र ने कोरोना से बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन

लॉकडाउन में खुली मोबाइल दुकान का काटा चालान
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। प्रशासन ने लॉकडाउन के दौरान नगर में खुली मोबाइल की दुकान का चालान कर दिया। नगर क्षेत्र के अंतर्गत नायब तहसीलदार बरखा जलाल के नेतृत्व में नगर पालिका व प्रशासन की टीम ने छापे मारकर एक मोबाइल की दुकान का चालान काटा और सख्त चेतावनी दी। प्रशासन की टीम ने सब्जी व राशन की दुकानों पर भी ओवररेटिंग पर सामान न बेचने की चेतावनी दी। नायब तहसीलदार ने ग्रामीण क्षेत्रों मे तैनात पटवारियों को गांव में स्थित दुकानों को चैक कर उनके रेट तय करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed