फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Quaint village dazzled by LED bulb light

एलईडी बल्ब की रोशनी से जगमग हुआ क्वीतड़ गांव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Quaint village dazzled by LED bulb light
मूनाकोट के क्वीतड़ गांव में एलईडी बल्ब मिलने के बाद खुश ग्रामीण। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। क्वीतड़ ग्रामसभा में हर घर उजाला के तहत 130 परिवारों को एलईडी बल्ब बांटे गए। इससे दीपावली पर्व पर गांव जगमग रहा। ग्रामसभा की ओर से बिजली बचाने के उद्देश्य से चलाए गए अभियान में गांव के कई लोगों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन

मूनाकोट ब्लॉक की क्वीतड़ ग्रामसभा ने अपने दूसरे कार्यकाल में बिजली बचाने का संकल्प लिया है। इसी के अंतर्गत ग्रामपंचायत निधि से दीपावली पर्व पर रविवार को गांव के 130 परिवारों को नौ वॉट के एलईडी बल्ब बांटे गए। दूसरी बार निर्वाचित ग्राम प्रधान श्याम सुंदर सिंह सौन ने बताया कि छूट गए शेष 20 फीसदी परिवारों को भी शीघ्र ही घर-घर जाकर एलईडी बल्ब उपलब्ध कराए जाएंगे। एलईडी बल्ब मिलने के बाद ग्रामीणों ने प्रधान का आभार जताया। इस मौके पर सूरज सिंह सौन, मनमोहन सिंह बिष्ट, राम सिंह, मोहन सिंह, विक्रम सिंह, मनोज कुमार, धाना देवी, सुरेश कुमार, नारायण सिंह सौन, शेर सिंह, दिनेश सिंह, जगत सिंह महर, कुॅवर सिंह महर, अशोक टम्टा, ज्ञानी राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed