फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Purab and Prabal selected for national badminton competition

Pithoragarh News: पूरब और प्रबल का राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयन

Fri, 05 Jul 2024 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 05 Jul 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Purab and Prabal selected for national badminton competition
थल (पिथौरागढ़)। पांखू निवासी पूरब कार्की और प्रबल कार्की ने राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। उनका राष्ट्री प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया है।
विज्ञापन

28 जून से दो जुलाई तक बागेश्वर में बैडमिंटन फेडरेशन उत्तराखंड की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में प्रबल कार्की पुत्र प्रकाश सिंह कार्की ने अंडर 11 के युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उन्होंने अंडर- 13 के एकल स्पर्धा में हिस्सा लेकर रजत पदक प्राप्त किया। अंडर-13 के युगल स्पर्धा में प्रबल कार्की ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। पूरब कार्की अंडर-11 स्पर्धा की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए महाराष्ट्र और प्रबल कार्की अंडर-13 स्पर्धा के लिए बिहार में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

पुगराऊं खेल प्रोत्साहन समिति के संयोजक जगत सिंह कार्की, अध्यक्ष प्रवीण कार्की, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह कार्की, उमेद सिंह कार्की, कोषाध्यक्ष पुष्कर सिंह बटकोरा, बंशीधर जोशी, चंचल कार्की,पुष्कर कार्की, केशर सिंह महरा सहित कई लोगों ने खुशी प्रकट की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed