{"_id":"578283964f1c1bb65b7fa2fe","slug":"public-recognition-of-donors-in-pithoragarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में रक्तदाताओं का सार्वजनिक सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में रक्तदाताओं का सार्वजनिक सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 10 Jul 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
सम्मानित किए गए रक्तदाता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना किसी दिक्कत के हर समय जरूरतमंदों को खून देने के लिए तैयार रहने वाले नगर के करीब 30 रक्तदाताओं का रविवार को सार्वजनिक रूप से सम्मान हुआ। संत निरंकारी मंडल ने यह कार्यक्रम आयोजित किया। आयोजन के पीछे मुख्य मकसद रक्तदाताओं का उत्साह बनाए रखने, नए रक्तदाताओं को प्रेरित करना था।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. केेएस मेहता और ब्लड बैंक के प्रभारी डा. नरेंद्र शर्मा ने रक्तदाताओं का सम्मान किया। कहा कि पिथौरागढ़ में कभी किसी मरीज को खून न मिलने से परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। इस दौरान रक्तदाता और प्रेरक रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष महेश मखौलिया, एनएसएस के जिला समन्वयक डा. जेएस गढ़िया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, नरेंद्र बिष्ट, भुवन पांडे, दीपक तिवारी, रोहित ओझा, नवीन जोशी, जगदीश कापड़ी, महेश पाठक, पवन बिष्ट, त्रिभुवन कोहली, विक्रम वाल्मीकि, अमिता खनका, भूपेश पंत, शैलेश खर्कवाल समेत कई सम्मानित हुए। संत निरंकारी मंडल के शाखा संयोजक जोगेंद्र अरोड़ा ने सभी का आभार जताया। संचालन जीवन सिंह उत्साही ने किया।
विज्ञापन