फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Public anger rally was taken out for four-point demands

चार सूत्री मांगों को लेकर जनाक्रोश रैली निकाली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Public anger rally was taken out for four-point demands
चार सूत्री मांगों को लेकर जन आक्रोश रैली निकालते राजस्व निरीक्षक और राजस्व उप निरीक्षक। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। चार सूत्री मांगों को लेकर राजस्व निरीक्षक और राजस्व उप निरीक्षकों ने सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैली निकाली। उन्होंने शीघ्र मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ ने पिथौरागढ़ में जन आक्रोश रैली निकाली। उन्होंने कहा कि लंबे समय से राजस्व कर्मी चार सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं। पर उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने सरकार से कानूनगो के पदों को एकीकृत नहीं करने, समान कार्य-समान वेतन देने, 16वें बैच के राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण और राजस्व निरीक्षक क्षेत्रों का पुनर्गठन करने और संवर्गीय कर्मियों को उच्चीकृत वेतनमान का लाभ साल 2006 से देने की मांग की है। इस मौके पर सूर्य प्रकाश पांडेय, भूपेंद्र पंत, मनीषा बिष्ट पंवार, पंकज नेगी, तीरथ बिष्ट, शिवेंद्र कुमार, मोहित चंद, पवन चौहान, राहुल परिहार, अनूप सिंह, कविता मिश्रा, कंचन प्रिया, कविता गैड़ा, रितेश चन्याल, प्रमोद कार्की, भूपाल बिष्ट, संजय पंवार, मनीष नेगी, धनी लाल, हिमाद्री जोशी, नवीन पांडेय, चंद्री चंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed