फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Protest By Yunka in Pithauragarh

Pithoragarh News: भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह और भाजपा सरकार का फूंका पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Protest By Yunka in Pithauragarh
पिथौरागढ़ में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सांसद और भाजपा सरकार का पुतला फूंकते। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। यूथ कांग्रेस ने भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह और भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। कार्यकर्ताओं ने खिलाड़ियों के उत्पीड़न के आरोप में भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिल्थाम तिराहे पर विरोध, प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय सचिव महर ने कहा कि भाजपा राज में अब पहलवान और राष्ट्रीय खिलाड़ी भी सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट सहित दर्जनों पहलवान दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना देने के लिए मजबूर हुए। इसके बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हुई। ऐसा नहीं होना चाहिए। इससे खिलाड़ियों का उत्साह कम होता है। इससे उनका प्रदर्शन भी प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष करन सिंह और जिलाध्यक्ष अभिषेक बोरा ने आंदोलन की चेतावनी दी। पुतला दहन में आनंद धामी, प्रकाश देवली, कमल भंडारी, चंचल बोरा, ऋषभ कल्पासी, कमलेश कसन्याल, पप्पू लुंठी, दानू कन्याल, जीवन कोहली, निखिल ऐरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed