{"_id":"6238bf6d0b658143fb09bd37","slug":"protest-by-roadways-staff-union-pithoragarh-news-hld456991915","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मियों ने किया मांगों के लिए कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मियों ने किया मांगों के लिए कार्य बहिष्कार
पिथौरागढ़ रोडवेज वर्कशॉप में धरना प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मी। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
Link Copied
पिथौरागढ़। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड ने 17 सूत्री मांगों के लिए दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि बार-बार कोरे आश्वासनों का झुनझुना नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
सोमवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा अध्यक्ष संजय महर के नेतृत्व में रोडवेज वर्कशॉप चंद्रभागा में एकत्र होकर शासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारे लगाए। उन्होंने कहा कि महीनों से लंबित वेतन का भुगतान, सातवें वेतनमान के तहत देय जनवरी 2017 से 30 अक्तूबर 2017 तक 10 माह का एरियर भुगतान एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति की मद से करने, विशेष श्रेणी तकनीकी कर्मियों का अक्तूबर 2021 में देय महंगाई भत्ते के तत्काल आदेश करते हुए एरियर भुगतान किए जाने, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में मध्य परिसंपत्तियों के बंटवारे के आधार पर 205 करोड़ निगम को उपलब्ध कराया जाय और राशि से सीएनजी बसों को क्रय करने सहित 17 सूत्री मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया गया है। यदि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की जाती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। कार्य बहिष्कार में विजय सिंह, हीरा सिंह, गणेश मेहरा, सुनील जोशी, हीरा सिंह बिष्ट, नरेश जोशी, जीवन सिंह, दीपक कोहली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।