फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Protest by Asha Worker in Didihat

पिथौरागढ़ में आशा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना डीडीहाट में निकाली रैली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Protest by Asha Worker in Didihat
डीडीहाट में रैली निकालते आशा कार्यकर्ता। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/डीडीहाट। 12 सूत्री मांगों के पूरा न होने से आशा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने पिथौरागढ़ में सरकार के खिलाफ धरना दिया तो डीडीहाट में रैली निकाली।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट में धरना दिया। कहा कि आशा कार्यकर्ता लंबे समय से सरकार से 12 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी मांग को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कुछ दिन पूर्व खटीमा में प्रति माह मानदेय संबंधी शासनादेश जारी करने और अन्य मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन सरकार आशाओं से किए गए वायदों को पूरा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि आशा वर्करों ने राज्य की बदहाल हो चुकी स्वास्थ्य व्यवस्था को अपने दम पर जी जान से चलाकर ताकत दी है, लेकिन अफसोस की बात है कि आशाओं को प्रदेश सरकार सम्मानजनक मानदेय देने के अपने वादे पर कायम नहीं रह पाई है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी।
कहा कि राज्य सरकार इसी तरह से आशा वर्करों की मांगों को अनसुना करना जारी रहा तो आगामी विधानसभा चुनाव में इसका जवाब दिया जाएगा। इस मौके पर सरस्वती देवी, गीता जोशी, नेहा चंद, माधवी चौहान, राजेश्वरी जोशी, माधवी जोशी, बबीता खनका, हंसा चंद, हेमा देवी मौजूद रहे।

इधर डीडीहाट में आशा कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। उन्होंने सरकार से शीघ्र मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर नीरू पाठक, माहेश्वरी पाठक, कमला चौसाली, धना देउपा, मोहनी देउपा, चंद्रा भड़, हीरा देवी, प्रतिमा देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed