{"_id":"6acd19a650ea78eada0ca82a","slug":"protest-against-receiving-bills-running-into-thousands-for-using-bulbs-and-a-tv-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-147833-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बल्ब और टीवी चलाने पर हजारों का बिल आने के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बल्ब और टीवी चलाने पर हजारों का बिल आने के विरोध में प्रदर्शन
Mon, 12 Oct 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। सोमवार को मदकोट में बिजली के अत्यधिक बिलों को लेकर लोगों ने यूपीसीएल के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने अनावश्यक बिल कम न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
ग्राम प्रधान संदीप धामी के नेतृत्व में लोग मदकोट बाजार में एकत्र हुए। उन्होंने भारी भरकम बिजली बिल भेजने पर रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि साधारण बल्ब और टीवी चलाने वाले घरों को भी भारी बिल मिले हैं। ये बिल 17 हजार, 10 हजार और सात हजार रुपये से अधिक के हैं। लोगों ने इसे गरीब और साधारण जनता पर कुठाराघात बताया। उन्होंने मांग की कि बिलों को तुरंत सही किया जाए। ऐसा न होने पर क्षेत्र की जनता के साथ सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी गई।
प्रदर्शन में कुंदन सिंह सिंह ऐठानी, प्रह्लाद सिंह ऐठानी, रज्जाक धामी, गोविंद धामी, प्रहलाद ऐठानी, कमलेश राम, मुन्ना जेष्ठा, गोविंद धामी, नंदी देवी, योगेश जेष्ठा, मोहन सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे।