फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Protest against police checking campaign

पुलिस चेकिंग अभियान का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Protest against police checking campaign
छात्रसंघ और अभाविप ने पुलिस के चेकिंग अभियान के विरोध में सीओ को पत्र दिया। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। छात्रसंघ और अभाविप ने पुलिस चेकिंग अभियान का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन सितंबर तक चेकिंग के दौरान रियायत बरती जाए। कहा समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को छात्रसंघ अध्यक्ष सीएम पांडेय के नेतृत्व में छात्रसंघ और अभाविप कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के सघन चेकिंग अभियान का विरोध जताते हुए सीओ को पत्र दिया। पांडेय ने कहा कि पिथौरागढ़ में पिछले एक महीने से चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान से लोग परेशान हैं। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं हो रहा है। केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने कोरोना महामारी के चलते सितंबर तक वाहन स्वामियों को दस्तावेजों के नवीनीकरण के लिए रियायत दी गई है लेकिन पुलिस प्रशासन इसमें कोई रियायत नहीं दे रहा है। कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। वहां छात्रसंघ उपाध्यक्षा पूनम महर, कुमाऊं संयोजक योगेश भट्ट, विभाग प्रमुख नीरज पाठक, तनुज जुकरिया, अशोक उप्रेती, दीपक गिरी, विमल पाण्डेय, मोहित बिष्ट, अनुज आदि थे। संवाद
विज्ञापन

500 की जगह 100 का करो चालान
पिथौरागढ़। दवा प्रतिनिधियों ने पुलिस की ओर से 500 रुपये का किए जा रहे चालान का विरोध किया है। दवा प्रतिनिधि जिलाध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कोविड के कहर के बाद लोगों का रोजगार पूरी तरह छिन गया है। उन्होंने कहा पार्किंग नहीं होने के कारण लोग गाड़ियों केे सड़क के किनारे पार्क करने को मजबूर हैं। पुलिस ऐसे लोगों को 500 रुपये का चालान कर रही है। जबकि चालान की कार्रवाई 100 रुपये की होनी चाहिए। उन्होंने कहा सरकार ने इंश्योरेंस, रजिस्ट्रेशन में तीन माह की छूट देने के बाद भी चालान किए जा रहे हैं। चालान की धनराशि अधिक होने के कारण लोग परेशान हैं उन्होंने लोगों को छूट देने की मांग की है। इस मौके पर गंभीर भंडारी, जीवन पंत, भूरा लाल, दीपक कुमार,गोविंद भंडारी, मनोज भंडारी, भरत कुमार, सुरेश जोशी, अमित शाह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed